कुशीनगर, मार्च 8 -- कुशीनगर। फाजिलनगर ब्लॉक क्षेत्र के रहसू जनोबीपट्टी गांव के टोला शिवराजपट्टी निवासी ललिता देवी व सुरेंद्र मिश्र के पुत्र अनिल मिश्र ने संघ लोक सेवा आयोग के घोषित परिणाम में 445 वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनिल ने बिना किसी कोचिंग के केवल स्वाध्याय और कठिन परिश्रम के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल कर एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। शुक्रवार को परिणाम घोषित होने के बाद से ही अनिल मिश्र के घर पर बधाई देने और उन्हें सम्मानित करने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। लोग लगातार उनके घर पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा अपने सहयोगियों के साथ उनके घर पहुंचे और उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए बधाई दी। विधायक ने कहा कि अनिल मिश्र की यह सफलता पूरे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.