बागपत, मार्च 20 -- बागपत। शासन ने अनिल कुमार सिंह को बागपत सीडीओ नियुक्त कर दिया है। इससे पहले वह आंबेडकरनगर में ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक के पद पर नियुक्त थे। पदोन्नति होने पर संयुक्त विकास आयुक्त मुरादाबाद बनाया गया था। अब इन्हें बागपत सीडीओ के पद पर नियुक्त किया गया है। सोमवार या मंगलवार को वे पदभार ग्रहण करेंगे। पिछले सप्ताह ही सीडीओ बृजेंद्र शुक्ल को हटाया गया था। जिले के प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने शासन में उनके कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें ग्राम्य विकास निदेशालय से संबद्ध किया गया था। वेदों में ज्ञान का भंड़ारदाहा। आर्य समाज निरपुड़ा के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के प्रथम दिवस यज्ञ में स्वामी सत्यवेश ने कहा कि संसार में सुखी जीवन जीना तो सभी चाहते है, लेकिन जीवन की खुशहाली कैसे हो यह सोचने क...