नई दिल्ली, अगस्त 27 -- आज हम आपके लिए टेस्ट क्रिकेट के कुछ ऐसे बदनसीब खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने अपने करियर में रेड बॉल क्रिकेट में महारत हासिल की, देश-विदेश में विकेटों का अंबार लगाकर खूब नाम कमाया, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई, मगर कभी आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 का पायदान हासिल नहीं कर पाए। यह लिस्ट तब सामने आई जब ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अपने करियर में पहली बार टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 का पायदान हासिल करने में कामयाब रहे। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ हुए 2 मैच की टेस्ट सीरीज में तबाही मचाने वाले स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में कपिल देव और डेल स्टेन जैसे दिग्गजों को पछाड़ा। इस सीरीज में उन्ह...