अनिल अध्यक्ष, पंकज अग्रवाल सचिव बने
काशीपुर, जून 18 -- जसपुर। पुरानी पेंशन बहाली मंच की ब्लॉक इकाई का गठन को लेकर हुई बैठक में अनिल कुमार को अध्यक्ष चुना गया। गुरुवार को राकेश सिंह की अध्यक्षता में बीआरसी सभागार में हुई बैठक में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली मंच के गठन पर चर्चा की। जिला अध्यक्ष डीपी सिंह, जिला मंत्री दिनेश कुमार की सहमति पर सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। अनिल कुमार को अध्यक्ष, पंकज अग्रवाल सचिव, कौटिल्य रस्तोगी कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार उपाध्यक्ष चुने गए। बैठक में विमल चौहान, विजय सिंह, मनोहर अली, अनिल चौहान, भूपेंद्र सिंह, नरेश कुमार, राजाराम ,अंबुज बिश्नोई, पंकज चौहान रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.