नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिजनेसमैन अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप की कई करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई उनके और उनकी ग्रुप कंपनियों के खिलाफ कर्ज धोखाधड़ी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़ी हुई है। इस मामले से परिचित लोगों ने रविवार को यह जानकारी दी। बिना नाम बताए एक अधिकारी ने पुष्टि की कि धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत जांच में लगभग 3,000 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुर्की पर विस्तृत बयान जारी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.