नई दिल्ली, जुलाई 1 -- अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। रिलायंस पावर के शेयर बुधवार को BSE में 17 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 29.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी ने अपनी सहायक कंपनियों के जरिए तेजी से बढ़ते आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और इससे जुड़ी नई टेक्नोलॉजीज के क्षेत्र में उतरने की घोषणा की है। रिलायंस पावर अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। पिछले कुछ समय से अनिल अंबानी की इस पावर कंपनी के शेयर लगातार दबाव में हैं। रिलायंस पावर ने 4 सहायक कंपनियों को दिए नए नामरिलायंस पावर (Reliance Power) ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि उसने अपने बिजनेस फ्रेमवर्क में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और टेक्नोलॉजी आधारित एक्टिविटीज को शामिल करने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। इस पहल के तहत ...