नई दिल्ली, मई 25 -- अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर बुरे हाल में है। रिलायंस पावर मुनाफे से घाटे में आ गई है। अनिल अंबानी की पावर कंपनी को 31 मार्च 2026 को खत्म हुई चौथी तिमाही में 494 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड घाटा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में रिलायंस पावर को 125.57 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ था। रिलायंस पावर के शेयर सोमवार को BSE में गिरावट के साथ 26.67 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। आधे से ज्यादा लुढ़क गए हैं रिलायंस पावर के शेयरअनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से आधे से अधिक लुढ़क गए हैं। रिलायंस पावर के शेयर 11 जून 2025 को 76.49 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 25 मई 2026 को 26.67 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 9 पर्सेंट...