नई दिल्ली, जून 8 -- Reliance infra Share price: अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस इंफ्रा के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से जारी तेजी का सिलसिला आज भी देखने को मिली है। आज सोमवार को रिलायंस इंफ्रा के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। 5 प्रतिशत की उछाल इस कंपनी के शेयरों में दर्ज की गई है। बीएसई में यह स्टॉक 84.99 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 85.85 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, पिछले 6 कारोबारी दिनों के दौरान इस स्टॉक की कीमतों में 33 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। यह भी पढ़ें- सोना धड़ाम, चांदी का रेट 250000 रुपये के नीचे आया, चेक करें आज का दामरिलायंस इंफ्रा ने सेबी से की बड़ी अपील मौजूदा समय में कंपनी पर ट्रेडिंग से जुड़े प्रतिबंध लगे हुए हैं। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने सेबी और बीए...