पीलीभीत, दिसम्बर 16 -- पीलीभीत। नक्शा पास कॉलोनी के आवासों की जल निकासी का प्रबंध न होने से परेशान लोगों ने विनियमित क्षेत्र के प्राधिकारी नियंत्रक/ सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर से मुलाकात कर समस्या को रखा। सिटी मजिस्ट्रेट ने जेई को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है ताकि समस्या का निराकरण कराया जा सके। काफी संख्या में पॉलीटेक्निक के नजदीक ग्रीन सिटी कॉलोनी के निवासियों ने छह बिंदुओं पर शिकायत करते हुए कहा कि राजकीय पॉलिटेक्निक के पास एक स्थित कॉलोनी का नक्शा पास है। प्रापर्टी डीलिंग के काम में लगे तीन लोगों के नामों का उल्लेख करते हुए वायदे के मुताबिक पानी निकालने के लिए कोई भी नाले का निर्माण नहीं कराए जाने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि जब भी कहा जाता है तो टालमटोल की जाती है। कालोनी का नक्शा पास होने के बाद भी सुविधााएं नहीं ...