गाजीपुर, अप्रैल 10 -- गहमर। क्षेत्र में बिजली की कटौती से लोगो का जीना हराम हो गया है। भीषण गर्मी में रोज बिजली गायब रहने से लोग परेशान हो गए हैं। 33/11 मां कामाख्या धाम गहमर उपकेंद्र से सुबह सात बजे से बिजली गायब हो जा रही है और शाम 5:30 या छह बजे के बाद आती है। इसके बाद एक से डेढ़ घंटे के लिए कटौती हो जा रहीं है। भीषण गर्मी में पूरे दिन बिजली के गायब रहने से लोगो का जीना हराम हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कहने को तो ग्रामीण अंचल में 18 घंटे की सप्लाई है लेकिन कुल मिलाकर लगभग 8-10 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली के नहीं रहने से जहां लोगो का जीना हराम हो गया है। वहीं इलेक्ट्रानिक उपकरण महज शो पीस बन कर रह गए है। एसडीओ दिलदारनगर अमित कुमार सिंह ने बताया कि गेहूं के फसल की कटाई के चलते सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कटौती का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.