हजारीबाग, अप्रैल 17 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। बरकट्ठा में बिजली आपूर्ति की अनियमितता से लोग काफी परेशान हैं। कब बिजली आएगी और कब जाएगी, इसकी कोई निश्चितता नहीं है। विभागीय कर्मियों से पूछने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। भीषण गर्मी में हालात और खराब हो गए हैं। करीब 40 डिग्री तापमान के बीच बिजली कटौती ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बिजली बाधित होने की पूर्व सूचना भी उपभोक्ताओं को नहीं दी जाती, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बिजली की समस्या का असर दुकानदारों पर भी पड़ रहा है। ठंडे पेय पदार्थ बेचने वाले व्यापारियों का कहना है कि अनियमित बिजली के कारण फ्रिज ठंडा नहीं हो पा रहा, जिससे बिक्री घट गई है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों में आठ घंटे गुल रही बिजली, लोग हुए परेशान रात में भी बिजली कटौती और दिन ...