पलामू, अप्रैल 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अनियमित बिजली आपूर्ति से पाटन क्षेत्र के लोग बेहद परेशान है । विभाग ने सुबह 11 बजे तक बिजली कटने की सूचना दिया परन्तु रविवार को क्षेत्र में शाम 3 बजे के बाद बिजली आपूर्ती शुरू हो सका। पेयजल सहित किसानों को अपने सब्जी की सिंचाई करने में बेहद कठिनाई हुआ। साथ ही कोल्ड ड्रिंक, ठंडे पानी आदि की दुकानें भी प्रभावित रहीं। पाटन के दुकानदार विजय ने बताया कि उनकी दुकान में सुबह से ठन्डे पेय पदार्थ की आपूर्ति प्रभावित है। ग्राहकों को मांग के अनुरूप आपूर्ती नहीं कर पा रहे है। यह भी पढ़ें- म्योरपुर में बिजली आपूर्ति बेपटरी, उपभोक्ताओं में आक्रोश यह भी पढ़ें- बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने से लोग रहे परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...