औरंगाबाद, मई 15 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर नगर पंचायत समेत प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों उमस भरी भीषण गर्मी के बीच अनियमित बिजली आपूर्ति से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। दिनभर कई बार बिजली कटने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार बिजली बाधित होने से आमजन के लिए स्थिति सिरदर्द बन गई है। नगरवासियों ने बताया कि लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। पिछले तीन दिनों से जारी अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। बिजली कटौती से स्कूली छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं बिजली पर निर्भर छोटे व्यवसायियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन शिकायतों के बावजूद स्थिति...