अनियमित तबादलों की पीएमओ से शिकायत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- मुजफ्फरपुर, वसं। उत्तरी डाक परिमंडल में कर्मियों और अधिकारियों के अनियमित तबादलों की शिकायत अब प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंची है। इसको लेकर नॉर्थ बिहार फिलाटेलिस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष आचार्य चंद्रकिशोर पाराशर ने पीएमओ के अलावा विभागीय मंत्री और वरीय अधिकारियों से शिकायत की है। केंद्रीय सतर्कता आयोग को भी पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच कराने का आग्रह किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पिछले साल अप्रैल में पवन कुमार सिंह ने पीएमजी के तौर पर पदभार ग्रहण किया था। उसके साथ ही तबादला और उसकी आड़ में यात्रा भत्ता का खेल शुरू किया। अधिकारियों को बिना कार्यकाल पूरा किए ही बार-बार स्थानांतरित किया गया। साथ ही उनको यात्रा भत्ता भी दिया गया। इससे विभाग की कार्य दक्षता पर कुप्रभाव तो पड़ा ही, साथ ही सरकारी राजस्व को भी बड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.