कानपुर, मार्च 8 -- कानपुर देहात। हादसों पर नियंत्रण के लिए एसपी ने यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। इसके तहत प्रतिदिन होने वाली वाहन चेकिंग में यातायात नियमों की अनदेखी पर लगातार चालान हो रहे हैं। इसके बाद भी चालकों की मनमानी पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। पिछले चौबीस घंटे में बिना हेलमेट, दोपहिया वाहन में तीन सवारी व कार में सीट बेल्ट की अनदेखी के साथ ही ओवरलोडिंग व अनियमितता पर 168 वाहनों का चालान कर दिया, जबकि अभिलेखों के अभाव में एक वाहन सीज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.