बरेली, मई 19 -- आंवला। ब्लॉक मझगवां की ग्राम पंचायत मुगलपुर में सरकारी राशन वितरण में अनियमिता पर राशन की दुकान निलंबित कर दी गई। दुकान को समीप के गांव से संबद्ध कर दिया गया है। जांच के बाद एसडीएम विदुषी सिंह ने यह कार्रवाई की है। गांव मुगलपुर की दुर्गावती ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायती की थी कि कोटेदार कार्डधारकों को कम राशन दे रहा है, शिकायत करने पर उनके द्वारा धमकाया जाता है। शिकायत की पूर्ति निरीक्षक शिखा पांडे ने 12 मई को गांव में जांच की, तो पाया कि प्रति यूनिट 5 किलो राशन की जगह दो से तीन किलो कम राशन दिया जा रहा था। यह भी पढ़ें- गरीबों के राशन पर डाका डालने पर जबरापुर की दुकान निलंबित अंत्योदय कार्डधारक रामवती और हीरालाल ने आरोप लगाया कि पूरा राशन मांगने पर राशन विक्रेता चंद्रवती अभद्र व्यवहार करती थीं। दुकान पर सूचना बोर्ड या ल...