बगहा, अक्टूबर 6 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। बैरिया बाजार स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में गंभीर वित्तीय अनियमितता और खाद्यान्न गबन का मामला सामने आया है। मामले की जांच के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (पीएम पोषण योजना) कुमकुम पाठक ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से 1,12,303.65 रुपये की वसूली का आदेश दिया है। यह भी पढ़ें- मिड-डे मील में गड़बडी, प्रधानाध्यापक से 80,904 रुपये वसूलने की तैयारीजांच की प्रक्रिया बच्चों को भोजन में शुक्रवार को अंडे की जगह केला दिए जाने को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए विभागीय मुख्यालय ने जांच का आदेश दिया था। इसके बाद जिला स्तर पर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। समिति ने 19 सितंबर को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। जांच में विद्यालय की ...