नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए व्यापार और कर विभाग (ट्रेड एंड टैक्सेस डिपार्टमेंट) में लंबे समय से जमे 162 अधिकारियों का एक साथ तबादला कर दिया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए शुक्रवार को दिल्ली सरकार की तरफ से बताया गया कि सीएम गुप्ता ने 8 अप्रैल को विभाग का औचक निरीक्षण किया था, इसी दौरान विभाग में गंभीर अनियमितताएं मिली थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया, उनमें तीन असिस्टेंट कमिश्नर भी शामिल हैं। सरकार ने बताया किसर्विसेस विभाग द्वारा इस बारे में गुरुवार को अलग-अलग रैंक के अधिकारियों के लिए अलग-अलग तबादला आदेश जारी किया गया। आधिकारिक बयान में कहा गया कि, 'मुख्यमंत्री की इस सख्त कार्रवाई के तहत कुल 162 अधिकारियों का तबादला किया गया है।...