आगरा, मई 12 -- जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा गोष्ठी हुई। साथ ही सैनिक सम्मेलन भी हुआ। पुलिसकर्मियों को अनुशासन, शालीनता एवं संवेदनशील व्यवहार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर बीट आरक्षी से लेकर थाना प्रभारी तक की जवाबदेही तय की गई। उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एसपी ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी एसपी ओमप्रकाश सिंह ने गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, महिला सुरक्षा, जनसुनवाई, थाना प्रबंधन आदि विषयों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान एवं एंटी रोमियो स्क्वाड टीमों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्र...