हल्द्वानी, मार्च 28 -- रामनगर। रामनगर में औषधि विभाग और कोतवाली पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की गई। औषधि विभाग रामनगर की निरीक्षक अर्चना ने बताया कि शुक्रवार को औषधि विभाग और कोतवाली पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान के तहत रामनगर में स्थित कई मेडिकल स्टोरों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नीलकंठ मेडिकल स्टोर चोरपानी सहित दो मेडिकल स्टोरों में अनियमिता पाए जाने पर दोनों मेडिकल स्टोरों को बंद कराया गया है। मामले में प्रपत्रों की जांच के बाद ही अग्रिम निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान अभियान में औषधि निरीक्षक डॉ. अर्चना, प्रोविजन अधिकारी मनीष, कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट, कांस्टेबल संजय, कांस्टेबल गगन भंडारी, कांस्टेबल संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.