बागेश्वर, जून 9 -- गरुड़, संवाददाता। औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बैजनाथ, प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र तथा गरुड़, बैजनाथ और चौरसौं क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर उसके औषधियों के क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई। निरीक्षण के दौरान सीएचसी बैजनाथ के औषधि भंडार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान दवाओं के भंडारण, तापमान एवं आर्द्रता नियंत्रण, स्टॉक प्रबंधन, अभिलेख संधारण, एक्सपायरी मॉनिटरिंग, ई-औषधि पोर्टल और दवा वितरण व्यवस्था की जांच की गई। वहीं प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था, गुणवत्ता संरक्षण तथा लाभार्थियों को दवा वितरण की प्रक्रिया का भी मूल्यांकन किया। ...