प्रयागराज, फरवरी 3 -- सीएमओ डॉ. एके तिवारी के निर्देश पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गंगापार के कई अस्पतालों और पैथोलॉजी केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम ने शिकायत के आधार पर सहसों स्थित जेपी मेमोरियल मेडिकेयर सेंटर थानापुर का निरीक्षण किया। छह मरीजों का ऑपरेशन किया गया था, लेकिन कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। बेसमेंट में अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहा था, जिसे सील कर दिया गया। इसी क्रम में थरवई के मनसैता में डॉ. प्रेम कुशवाहा और आलोक कुशवाहा की ओर से संचालित गैर पंजीकृत अस्पताल को सील कर दिया गया। जन शिकायत पर हनुमानगंज में अप्सरा चौराहा के पास स्थित लक्ष्मी अस्पताल का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया। हंडिया के कटहरा स्थित अमिल अल्ट्रासाउंड सेंटर को भी सील कर दिया गया। जांच टीम में एसीएमओ पंजीकरण डॉ. आरसी पांडेय, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकार...