कुशीनगर, अप्रैल 19 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले का स्वास्थ्य महकमा किसी न किसी अनियमितता को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहा है। यहां के सीएमओ रहे डॉ. सुरेश पटारिया के कार्यकाल में तो कई तरह की अनियमितताएं सामने आयीं। कुछ में कार्रवाई हुई तो कुछ जांच की फाइलों में दबी रही। पूर्व सीएमओ की गड़बड़ी आजकल फिर चर्चा में आ गई है, जो डीएम की तरफ से कराई गई जांच के बाद उजागर हुई है। इसमें बताया गया है कि सीएमओ ने रिटायरमेंट के दिन भी जाते-जाते नियमविरुद्ध तरीके से आउटसोर्सिंग के 10 कर्मियों की नियुक्ति कर दी थी। यह नियुक्ति नियमविरुद्ध पाए जाने पर नौकरी पाने वाले कर्मी बाहर कर दिए गए हैं। जिले के स्वास्थ्य महकमे में नियुक्तियों की जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितता उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि 28 फरवरी, 2025 को तत्कालीन सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया...