जहानाबाद, अप्रैल 7 -- एक दिन के मानदेय एवं पोशाहार मद में कटौती करते हुए स्पष्टीकरण की मांग सभी सीडीपीओ अपने स्तर से सतत निगरानी रखते हुए नियमित निरीक्षण करें अरवल, निज प्रतिनिधि। मीडिया के माध्यम से प्राप्त सूचना, फोटोग्राफ्स एवं वीडियोक्लिप्स के आधार पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस द्वारा अरवल परियोजना अंतर्गत सेक्टर-1 के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही, निर्धारित मानकों का अनुपालन नहीं किया जाना तथा सेवाओं के निष्पादन में शिथिलता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। उक्त अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए सेक्टर-1 अंतर्गत पांच आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं एवं सहायिकाओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। सभी संबंधित सेविकाओं एवं सहायिकाओं के तीन अप्रैल के मानदेय...