मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर रहे कुढ़नी के राजस्व अधिकारी (आरओ) धर्मेंद्र कुमार को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने सोमवार को निलंबित कर दिया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मंत्री के आदेश पर हुई निलंबन की कार्रवाई की अधिसूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर के कुढ़नी के आरओ निलंबितजांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई इसके पूर्व समाहर्ता की जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने धर्मेंद्र कुमार पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कार्रवाई शुरू की थी। समाहर्ता की जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने आरोपपत्र गठित करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया आरंभ की। इसके आलोक में मंत्री ने निलंबित करने का आदेश दिया है। यह भी पढ़ें- फाइल लटकाने में पहला विकेट...