मऊ, जून 12 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड रतनपुरा के मोलनापुर में शुक्रवार को ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए विभिन्न विकास कार्यों में की गई अनियमितता की जांच के लिए डा.चंद्रप्रकाश सिंह मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम पहुंची। इस दौरान टीम ने शिकायत के विभिन्न विंदुओं की जांच किया। बता दें कि गांव के ही जयशंकर सिंह ने ग्राम प्रधान द्वारा गांव में नाली, खड़ंजा, ह्यूमन पाइप, पंचायत भवन निर्माण आदि में व्यापक धांधली का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यों की टीम मौके पर पहुंच कर गांव में हुए विकास कार्यों की गहनता से जांच पड़ताल किया। जांच अधिकारी ने बताया कि जांच पूरी हो चुकी है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को ...