फतेहपुर, अप्रैल 3 -- विजयीपुर। क्षेत्र के बदनमऊ गांव के समीप ससुर खदेरी नदी में पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें ग्रामीणों ने मिट्टी पुराई को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा काटा। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने काम को रुकवाकर मानक के अनुसार काम करवाए जाने की मांग की है। बदनमऊ और मलूकबारी कछरा गांव के मध्य ससुर खदेरी नदी में पीडब्ल्यूडी द्वारा भारी भरकम लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पुल निर्माण के दौरान मिट्टी पुराई काम करवाया जा रहा था जिस पर ग्रामीणों ने मिट्टी पुराई पर पुल के दोनों तरफ नीचे होने पर लापरवाही का आरोप लगा शुक्रवार को हंगामा काटना शुरू कर दिया। विरोध जता रहे ग्रामीणों ने काम बंद कराते हुए मानक के अनुसार मिट्टी पुराई करवाए जाने की आवाज बुलंद की। ग्रामीणों का कहना था कि कम मिट्टी पुराई होने के चलते नदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.