आगरा, जून 19 -- आगरा कैंट स्टेशन पर शुक्रवार सुबह आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने को लेकर हड़ताल कर दी। सूचना मिलते ही रेल प्रशासन हरकत में आ गया और सफाईकर्मियों से वार्ता की। अधिकारियों ने लगातार अनियमितताओं के चलते ठेका निरस्त करने की जानकारी दी। प्रीपेड ड्राइवर्स एकता यूनियन के महामंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि नए ठेके तक रेलवे द्वारा आउटसोर्स सफाईकर्मियों को प्रतिदिन 600 रुपये का भुगतान किया जाएगा। साथ ही बकाया वेतन, पीएफ सहित अन्य भुगतान पुराने ठेकेदार के बिल से काटे जाएंगे। आश्वासन के बाद सफाईकर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर काम शुरू कर दिया। इस दौरान यूनियन अध्यक्ष जहीर अब्बास, जॉन बी. लाल, अजय, निर्मला, सत्तो सहित करीब तीन दर्जन सफाईकर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रामनगर में सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना यह भी पढ़ें- वार्ता के ...