रुडकी, मई 13 -- रुड़की, संवाददाता। एआरटीओ की टीम ने बुधवार को शहर में संचालित मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर एक ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल को सील कर प्रशिक्षण वाहन को सीज कर दिया। टीम ने सबसे पहले सेव मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थान का संचालक अथवा प्रशिक्षक मौके पर मौजूद नहीं मिला। जांच में संस्थान मानकों के अनुरूप संचालित नहीं पाया गया। परिसर का स्वरूप आवासीय उपयोग जैसा दिखाई दिया। संस्थान में आवश्यक सूचना बोर्ड, यातायात संकेतक सामग्री और प्रशिक्षण उपकरण भी उपलब्ध नहीं थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...