उन्नाव, अगस्त 8 -- उन्नाव, संवाददाता। गुणवत्तापूर्ण और उचित दर पर उर्वरक की उपलब्धता कराने के लिए चार टीमों ने जिले की अलग-अलग तहसीलों में उर्वरक दुकानों की औचक जांच की। छापेमारी के दौरान तीन दुकानों में अनियमितताएं पाए जाने पर लाइसेंस सस्पेंड किया गया। दुकानों से लिए गए नमूने को प्रयोगशाला भेजा गया।उप कृषि निदेशक रविचंद्र प्रकाश ने शुक्रवार को सदर व हसनगंज, जिला कृषि अधिकारी शशांक ने पुरवा व बीघापुर, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए अनुराग कुमार ने बांगरमऊ, कृषि रक्षा अधिकारी भीमसेन ने सफीपुर तहसील की उर्वरक दुकानों पर सघन छापेमारी की। उनके साथ संबधित तहसील के उपजिलाधिकारी भी छापेमारी की कार्रवाई में साथ रहे। यह भी पढ़ें- हड़कम्प: छापामारी में लापरवाही मिलने पर 3 लाइसेंस किए निलंबित संयुक्त टीमों ने 48 उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया। संदिग...