बांका, अप्रैल 11 -- बांका, एक संवाददाता। बांका जिला में एलपीजी गैस की सप्लाई को सुचारू, पारदर्शी एवं निर्बाध बनाए रखने तथा कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी गैस वितरण केंद्रों की नियमित जांच, निर्धारित दरों पर गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने, अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निवारण किया जा रहा है। डीएम ने स्पष्ट कहा है कि किसी प्रकार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई किया जाए। जिला अंतर्गत आम उपभोक्ताओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से उपभोक्ता अपनी समस्याओं के समाधान हेतु संपर्क कर रहे हैं और उनकी शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित किया जा रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.