जमशेदपुर, जून 30 -- आम आदमी पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से रविवार को साकची मुख्य गोलचक्कर जमशेदपुर में अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान में कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में तथा वरिष्ठ नेता रईस अफरीदी के संरक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लेकर पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही की मांग को मजबूती से उठाया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देशभर के करोड़ों श्रद्धालु अपनी आस्था और विश्वास के साथ मंदिरों में दान देते हैं। यह भी पढ़ें- राम मंदिर में 'चंदा चोरी' का आरोप, केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना यदि उस धन के उपयोग को ल...