नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता जीएसटी विभाग में निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं के चलते मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जीएसटी में कार्यरत तीन असिस्टेंट कमिश्नर सहित कुल 162 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। बीते 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री ने जीएसटी कार्यालय में औचक निरीक्षण किया था जिसमें कई अनियमितता के साथ ही अधिकारियों की अनुपस्थिति मिली थी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भ्रष्टाचार, लापरवाही और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू करते हुए ट्रेड ऐंड टैक्सेस (जीएसटी) विभाग में यह फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री के इस सख्त कदम के तहत तीन असिस्टेंट कमिश्नर सहित कुल 162 अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थानांतरित किया गया है, जो लंबे समय से एक ही ...