सोनभद्र, अप्रैल 7 -- अनपरा,संवाददाता। कोयला परिवहन कर रहे ट्रेलर हाइवा बेलगाम हो रहे है। औड़ी-बीना के मध्य वार्फवाल के निकट हाइवे पर सोमवार रात्रि में लगभग दस बजे एक अनियन्त्रित ट्रेलर ने बिजली के दो पोल को धक्का मार बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। काफी दूर तक बिजली का तार घसीटता चला गया। भीड़ एकत्रित हुई तो चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया। बिजली विभाग और निकटतवर्ती लोगों ने डायल-112 पर सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की लेकिन इस बीच मौके फायदा उठा चालक ट्रेलर लेकर घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस को ट्रेलर का नम्बर दे कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग स्थानीय उपभोक्ताओं और बिजली विभाग ने की। लगभग चार घंटे बाद किसी प्रकार बिजली आपूर्ति अस्थायी रुप से बहाल की गयी। इस बीच उपभोक्ताओं का आरोप है कि महज तीन माह में तीसरी बार हाइ...