हजारीबाग, अप्रैल 11 -- चरही, प्रतिनिधि। चरही थाना क्षेत्र के पंद्रह माइल के पास बीते शुक्रवार की देर रात चरही की ओर जा रहा एक हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा वाहन कुजू की ओर से चरही की ओर जा रहा था।इसी दौरान पंद्रह माइल के पास पीछे से आ रहे दूसरे वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हाईवा का संतुलन बिगड़ गया और उसने आगे चल रहे एक अन्य वाहन को भी टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में चालक काफी देर तक वाहन में फंसा रहा, जिससे उसके पैर टूटने की सूचना है। घटना के बाद एनएचआई की एंबुलेंस की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.