गंगापार, अप्रैल 12 -- मेजा थाना क्षेत्र के शंभु का पूरा निवासी 31 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र कमलेश, जेवनियां गांव के पास रविवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। घटना के समय आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामनगर पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...