जमुई, जुलाई 12 -- सोनो । निज संवाददाता रविवार बटिया थाना अन्तर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ एनएच-333 के सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर स्थित बेलाटांड़ मोड़ के पास सवारी भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें ऑटो सवार चालक समेत समेत आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।स्थानीय ग्रामीणों ने बिना देर किए टैंपो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।घायलों में बाबूडीह निवासी सलमा खातून, गिरिडीह निवासी कंचन देवी, उनके पति छोटू विश्वकर्मा व उनका बच्चा, झुण्डों गांव की रेहाना खातून, नरगिश खातून तथा चालक मंगल सिंह उर्फ मांगो शामिल हैं। अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल सलमा खातून को प्राथमिक उपचार के बा...