अमरोहा, मई 26 -- अनियंत्रित होने के बाद सोमवार रात एक कार स्कूल की दीवार से टकरा गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को चौधरपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा रात लगभग आठ बजे डिडौली क्षेत्र में हाईवे पर लैंडमार्क कॉलेज के सामने हुआ। क्षेत्र के गांव ढकिया चमन निवासी रईस अहमद जोया से दिल्ली के लिए कार चलाते हैं। देर शाम वह गांव ढकिया चमन निवासी वारिस को गांव छोड़ने आ रहे थे। जब उनकी कार डिडौली स्थित लैंडमार्क कालेज के पास पहुंची तो सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर कालेज की दीवार में जा घुसी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार में फंसे दोनों घायलों को उपचार के लिए चौधरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करने की बात...