पाकुड़, मई 11 -- थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क पर रांगा पुल के समीप सोमवार तेज रफ्तार छड़ लदा ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर हिरणपुर की ओर से छड़ लोड कर लिट्टीपाड़ा की ओर आ रहा था कि रांगा पुल के समीप सड़क खराब होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जाकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...