लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 23 -- लखीमपुर । लखीमपुर निघासन रोड पर मंगलवार की शाम को एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में कुल छह यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया। लखीमपुर से ढखेरवा की तरफ एक निजी बस जा रही थी। इसी दौरान बस लखीमपुर निघासन रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार छह यात्री हादसे में घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...