सहारनपुर, मई 30 -- गंगोह । बीती रात जंधेडा रोड पर एक बड़ा हादसा उस समय होते होते टल गया। जबकि तेज गति से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर शोभित रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर में जा घुसी। हादसे में मेडिकल स्टोर पर बैठा गांव ताताहेड़ी निवासी सरवर पुत्र इस्लाम और एक सब्जी विक्रेता घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। तत्काल पुलिस को सूचना दी। वाहन चालक कार छोड़ मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने वाहन व चालक के बारे में जानकारी जुटाने में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...