दुमका, जून 23 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर हंसडीहा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को एक टाटा सफारी कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज गति में था और अचानक चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया, जिससे कार सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने चालक को वाहन से बाहर निकालकर सहायता प्रदान की। घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य ...