दुमका, मार्च 28 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़-हंसडीहा सड़क मार्ग एवं रामगढ़ थाना क्षेत्र के भालसुमर मोड़ के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर रामगढ़ पुलिस बल व एसआई बृज कुमार राय घटना स्थल पहुंचकर घायल बाइक सवार को रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भर्ती कराया। जहां स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतु घायल बाइक सवार को दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया। रामगढ़ थाना एसआई बृज कुमार राय के अनुसार गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की पहचान नहीं हो पाया है।फोटो संख्या-01-घायल युवक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...