बस्ती, अप्रैल 24 -- रुधौली। थानाक्षेत्र के महुआर चौराहे पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी रुधौली पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार संतकबीरनगर जनपद के बेलहर कला थानाक्षेत्र के गोबरौली गांव निवासी अजय कन्नौजिया किसी कार्य से बाइक से रुधौली की ओर आ रहे थे। महुआर चौराहे के पास अचानक अनियंत्रित होकर वह सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि मृतक चार दिन पहले वह मुंबई से अपने घर आया था, जहां वह मजदूरी करते थे। यह भी पढ़ें- फोरलेन एनएच-31 पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत वह चार भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था। घटना के बाद...