प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 1 -- कुंडा, संवाददाता। आधी रात के बाद होटल से खाना खाकर कमरे पर लौट रहे बैंक कर्मी की बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में वह घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। दूसरी घटनाओं में दो लोग घायल हुए हैं। जनपद के अंतू थाना क्षेत्र के कटका मानापुर गांव निवासी संजय श्रीवास्तव का 35 वर्षीय बेटा वेद कुमार श्रीवास्तव कुंडा स्थित निजी बैंक में इंश्योरेंस पटल देखता है। कुंडा नगर में ही किराए के कमरे में रहता है। मंगलवार रात वह बाइक से खाना खाने हाईवे पर स्थित होटल गया। वहां से रात करीब एक बजे वह बाइक से कमरे पर लौट रहा था। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के मन्नान की बाजार बरई मोड़ पर पहुंचा। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। राहग...