संतकबीरनगर, फरवरी 15 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के थाना मेंहदावल के ग्राम बेलौली के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे लोगों ने सीएचसी भेजवाया। वहां डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को भी जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में दूसरे की भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेंहदावल पुलिस के अनुसार रामकेश उर्फ छोटू यादव (25) पुत्र मोहरत यादव निवासी ग्राम बढ़या ठाठर टोला मधईपुर थाना मेहदावल तथा सोहन उर्फ गोलू 22 पुत्र गोपाल कनौजिया निवासी ग्राम बरूईपुर थाना मेहदावल शनिवार की रात बाइक से कहीं जा रहे थे। ग्राम बेलौली के पास पहुंचे थे। तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। बाइक सवार दोनों युवकों को गंभीर...