लखीसराय, मई 11 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के बंशीपुर एवं किरणपुर गांव के बीच स्थित मुख्य सड़क पर सोमवार को बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत और दो युवक के घायल होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव निवासी रामपुकार शर्मा के 24 वर्षीय पुत्र शिवनंदन शर्मा के रूप में हुई। जबकि घायल की पहचान धर्मेंद्र शर्मा के 40 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार एवं रामानंद महतो के 35 वर्षीय पुत्र सिंटू कुमार के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में गिरी, एक की मौत दो घायलदुर्घटना का विवरण जानकारी के अनुसार तीनों किरणपुर से वापस बंशीपुर लौट रहे थे। मृतक शिवनंदन बाइक ड्राइव कर रहा था। घायल पंकज कुमार ने बताया कि बाइक पर नियंत्रण खोने के कारण हमलोग सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। स्...