इटावा औरैया, जून 2 -- बकेवर। कस्बा लखना के बेरी खेड़ा रोड निवासी हिमांशु अपनी पत्नी हिमानी और सात माह के बेटे को बाइक पर बैठाकर अजीतमल से घर लौट रहे थे। दोपहर में जब उनकी बाइक सुनवर्षा ओवरब्रिज पर पहुंची, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसे में पीछे बैठी पत्नी हिमानी और गोद में मौजूद सात माह का बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद हिमांशु ने फोन से परिजनों को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से घायल मां-बेटे को 50 शैया अस्पताल पहुंचाया। वहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने दोनों का उपचार किया। डॉक्टर के अनुसार महिला को हल्की चोटें आईं, जबकि बच्चा मामूली रूप से घायल हुआ। उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...