बदायूं, मई 22 -- अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराने से कछला गंगा घाट पर आरती में सहयोग करने वाले युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। युवक बाइक सही कराने के बाद घर लौट रहा था, तभी हादसा हो गया। युवक की मौत के बाद परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र के सहसवान-कछला रोड स्थित जौनेरा गांव के पास हुआ। कछला निवासी अखिलेश कश्यप 17 वर्ष पुत्र छोटे कश्यप सहसवान से अपनी बाइक ठीक कराकर वापस घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक जौनेरा गांव के पास पहुंची, तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। यह भी पढ़ें- बेगूसराय में सड़क हादसे में मृत युवक का शव पहुंचते ही मचा कोहराम हादसे में अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके प...