हाथरस, मार्च 6 -- सादाबाद, संवाददाता। सादाबाद में दोस्तों के साथ होली खेलने आए इंडियन आर्मी के पैरा कमांडो की कार शुक्रवार की तड़के गांव पहलावत के निकट अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कमांडो गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उपचार के दौरान मथुरा स्थित सेना के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। हादसे में घायल तीनों दोस्तों का उपचार आगरा के हायर सेंटर में चल रहा है। मथुरा के राया क्षेत्र के रहने वाले आर्मी की जाट रेजिमेंट के पैरा कमांडो 32 वर्षीय योगेंद्र सिंह दोस्त विशाखापट्टनम में तैनात नेवी के जवान विष्णु कुमार, मथुरा निवासी सत्यवीर सिंह और जीतू के साथ गुरुवार को सादाबाद में होली खेलने के लिए आए हुए थे। शुक्रवार की तड़के चारों दोस्त थार कार से वापस अपने घर लौट रहे थे। गांव पहलावत के निकट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार योगें...